Categories
Education

English Kaise Sikhe यह सवाल बहुत से लोगो के मन में चलता रहता है। वह चाहते है कि वो भी दूसरों के सामने इंग्लिश बोले। क्यूँकि जब दूसरे उनके सामने इंग्लिश बोलते है तो वह सोचते है कि शायद मैं भी ऐसे इंग्लिश बोल पाता। इसलिए वह English Kaise Sikhe, इसके लिए Internet पर सर्च करते है।

अगर आपको भी English बोलने में, पढ़ने में, लिखने में, और सुनने में परेशानी होती है और English Kaise Sikhe या bolna english kaise sikhe सर्च कर रहे है। तो आपको अब ज्यादा सोचने या सर्च करने की जरूरत नहीं है। इस ब्लॉग में हम आपको English सीखने के तरीको के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप इंग्लिश को आसानी से सीख सकते है। तो चलिए, इस ब्लॉग की शुरुवात करते है।

Table of Contents

इंग्लिश भाषा का महत्व | इंग्लिश भाषा सीखना जरूरी क्यों है।

English Kaise Sikhe इससे पहले आपको इंग्लिश भाषा के महत्व या इंग्लिश भाषा सीखना जरूरी क्यों है। इसके बारें में जानना जरूरी है। आज के समय में हमें इंग्लिश भाषा बोलना और समझना तो आना ही चाहिए। क्योंकि आज के समय में इंग्लिश भाषा का महत्व बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। हम अपनी ज़िन्दगी में किसी से बात करने के लिए अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते है। इसलिए हम बहुत ही काम इंग्लिश भाषा का प्रयोग करते है इसका मतलब यह नहीं है कि हमें इंग्लिश भाषा नहीं सीखनी चाहिए। जैसे-जैसे समय बदल रहा है हमें भी समय के साथ साथ बदलना चाहिए। हमें अपनी ज़िन्दगी में इंग्लिश का प्रयोग करना चाहिए।

English एक ऐसी भाषा है जो आमतौर पर दुनिया भर के लोगों द्वारा बोली जाती है। एक व्यक्ति जो अंग्रेजी में अच्छी तरह से संवाद कर सकता है, वह जहां भी जाएगा निश्चित रूप से Survive कर सकता है। आजकल अंग्रेजी सीखना आसान काम हो गया है। आपकी सीखने की प्रक्रिया में सहायता के लिए बहुत सारे एप्लिकेशन, पॉडकास्ट, self teaching, वीडियो, ई-सामग्री इत्यादि मौजूद हैं। आप इसे अपने समय और गति से कर सकते हैं।

इससे पहले कि आप अंग्रेजी भाषा सीखने और विकास की अपनी यात्रा शुरू करें, आपको एक काम करना चाहिए। भाषा के बारे में अपने सभी विचारों और पूर्वधारणाओं को अपने दिमाग से साफ़ करें और एक ताज़ा और उत्साही मानसिकता के साथ अपनी सीखने की प्रक्रिया शुरू करें।

इंग्लिश कैसे सीखते है

अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है या कोई भी आधिकारिक भाषा को सीखना चाहते है। उससे सीखने के लिए आपको 4 तरीको को अच्छे से समझना होगा। नीचे हमने 4 तरीकों के बारें में बताया हुआ है।

  • Understanding 
  • Listening 
  • Speaking 
  • Writing  

Understanding (समझना)

Understanding शब्द से ही पता चलता है कि हम अगर किसी भाषा को सुन रहे है तो उस भाषा को समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसलिए अगर आप इंग्लिश लैंग्वेज को सुन रहे हो तो उसे अच्छे से समझने की कोशिश करो।

Listening (सुनना)

Listening का मतलब है कि जो भाषा आप सीखना चाहते हो उस भाषा को सबसे पहले अच्छे से सुनो। आपको वह भाषा बोलनी और समझनी ना आती हो पर वह जिस प्रकार से बात कर रहे है उससे आपको यह अनुमान लगाने की कोशिश करनी है कि वह क्या बातें कर रहे है। इससे आपको उनके बोलने की टोन का पता लगेगा कि वह किस प्रकार से इंग्लिश बोलते है।

Speaking (बोलना)

Speaking में आपको इंग्लिश भाषा किसी के साथ बोलने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप किसी के साथ इंग्लिश बोलने में संकोच कर रहे है तो सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने घर में शीशे के सामने खड़े होकर अपने आप से बात कर सकते है इससे आप hesitate भी नहीं होंगे। और उसके साथ ही आपकी स्पीकिंग भी अच्छी हो जाएगी।  

Writing (लिखना)

आपको इंग्लिश में लिखने की कोशिश करनी चाहिए। इस step को आपको तब करना है जब ऊपर के तीन step अच्छे से हो जाए। तभी आप writing पर अच्छे से focus कर पाओगे और spelling में कोई गलती भी नहीं हो पायेगी। आप इंग्लिश को पूरी तरह से तब सीख सकते हो जब आप भाषा में बिना hesitate के बात कर सकते हो, और उस भाषा में किसी ओर को अच्छे से कुछ समझा सकते हो।

आप इंग्लिश ब्लॉग लिख सकते है। जिसमे आपकी vocabulary भी अच्छी होगी। और आपकी english writing skills में भी सुधार आएगा।

English Kaise Sikhe | इंग्लिश कैसे सीखें

English Kaise Sikhen: कुछ लोग इंग्लिश को बहुत ही ज्यादा गंभीर तरीके से ले लेते है इसलिए वह इंग्लिश नहीं सीख पाते। अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो आपको इंग्लिश को गंभीर तरीके से नहीं लेना है यह एक भाषा ही है।  

इंग्लिश भाषा सीखना कोई बड़ी बात नहीं है आप आसानी से english भाषा को सीख सकते है। बस इसको सीखने के लिए सही तरीके की जरूरत है। जिनके बारे में बहुत से लोगो को नहीं पता होता। यहाँ हमने 21 बेस्ट टिप्स बताई है जो आपकी English सीखने और सुधरने में मदद करेगी:-

  1. इंग्लिश सीखने के लिए Grammar पर ध्यान न दें।
  2. बोले गए Sentence को अच्छे से समझें।
  3. इंग्लिश सीखने के लिए Tongue Twister वाले शब्दों का प्रयोग करें।
  4. Movie देखकर इंग्लिश में बोलने की कोशिश करें।
  5. इंग्लिश सीखने के लिए Group Discussion करें।
  6. रोजाना English Newspaper पढ़ने की आदत डालें।
  7. हमेशा मन में इंग्लिश बोलने की कोशिश करें।
  8. Dictionary का इस्तेमाल करें।
  9. English Songs सुनें।
  10. हर रोज अपना इंग्लिश टेस्ट लें।
  11. इंग्लिश बोलते समय Confident रहें।
  12. Social Media का उपयोग करें।
  13. इंग्लिश में लिखे गए ब्लॉग को पढ़े।
  14. इंग्लिश पढ़ने के लिए फ़ोन में इंग्लिश की Application इनस्टॉल करें।
  15. आईने के सामने खड़े रहकर इंग्लिश बोलने की कोशिश करें।
  16. बिना डरे इंग्लिश बोले का प्रयास करें।
  17. मन लगाकर इंग्लिश सीखें।
  18. इंग्लिश बोलते समय Eye Contact रखें।
  19. रोजाना Practice करें।
  20. Daily नए Words सीखें।
  21. दूसरों की मदद लें।

इंग्लिश सीखने के लिए grammar पर ध्यान न दें 

जब आप इंग्लिश बोलते हो तो उस समय grammar पर ध्यान न दे क्योंकि जब आप इंग्लिश बोलते समय grammar पर ध्यान देते हो तो आपकी इंग्लिश बोलने का तरीका slow हो जाता है। जब आप इंग्लिश अच्छे से सीख जाओगे तब आप grammar बाजार से book लेकर भी सीख सकते हो। English Kaise Sikhe इसका यह पहला तरीका है।

बोले गए sentence को अच्छे से समझे 

जब आप कोई भी sentence बोल रहे हो तो उसे अच्छे से समझने की कोशिश करे। उसके एक-एक शब्द को समझें। कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगो को शब्द का पता होता है परंतु उन्हे वाक्य बनाने में दिक्कत होती है। इसलिए आपको रोजाना वाक़यों पर अध्ययन करना चाहिए। English Kaise Sikhe इसका यह दूसरा तरीका है।

इंग्लिश सीखने के लिए tongue twister वाले शब्दों का प्रयोग करें 

English Kaise Sikhe? इंग्लिश भाषा बोलने के लिए सबसे आसान तरीका है कि tongue twister वाले शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। tongue twister words बोलने से हमारी जुबान साफ़ होती है। इन शब्दों का इस्तेमाल करने से हम बिना रुके इंग्लिश बोलते है वो भी बिना रुके। अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो आपको रोजाना practice करनी चाहिए। English Kaise Sikhe इसका यह तीसरा तरीका है।

Movie देखकर इंग्लिश में बोलने की कोशिश करें 

जब आप कोई भी movie देखोगे तो उसके साथ उस मूवी के subtitle को add करें इससे आपको पता चलता रहेगा वो क्या बात कर रहे है। और जब आपको कोई word का matlab समझ नहीं आता तो उसे इंग्लिश से हिंदी में translate करके देखे इससे आपको समझने में आसानी होगी।

इंग्लिश सीखने के लिए group discussion करें 

यदि आप इंग्लिश सीखना चाहते है तो आपको अपने मित्रों के साथ ग्रुप discussion करनी चाहिए। इसमें आपको इंग्लिश के कोई भी टॉपिक पर डिस्कशन करनी होती है। इससे एक दूसरे का कॉंफिडेंट भी बढ़ता है। English Kaise Sikhe इसका यह पांचवा तरीका है।

रोजाना english newspaper पढ़ने की आदत डालें 

यदि आप इंग्लिश सीखना चाहते है तोह आपको रोजाना english newspaper पढ़ना चाहिए। क्योंकि इंग्लिश अख़बार में हमें बोहत से नवे शब्द मिल जाते है जो हमारे बोहत काम आते है। उन शबदो का अच्छे से अर्थ समझे। जब भी आप कोई वाक्य बोलते हो तो उन शब्दों का प्रयोग करें। इससे आपकी इंग्लिश स्ट्रांग हो जाएगी। English Kaise Sikhe इसका यह छठा तरीका है।

हमेशा मन में इंग्लिश बोलने की कोशिश करें 

जब भी हमारे पास कोई काम नहीं होता और हम अकेले बैठे होते है तो हमारे मन में किसी भी चीज को लेकर कुछ ना कुछ चलता रहता है। और हम उस वकत हिंदी में विचार कर रहे होते है। परन्तु अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते है तोह आपको यह आदत छोड़नी पड़ेगी। अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें और इंग्लिश में विचार करना शुरू करे। इंग्लिश में विचार करने से आपको तह फायदा होगा कि आप अपने विचार दुसरो को अच्छे से समझा पाओगे और इससे आपकी इंग्लिश भी अच्छी हो जाएगी। English Kaise Sikhe इसका यह सातवां तरीका है।

Dictionary का इस्तेमाल करें 

English Kaise Sikhe? जब आप  इंग्लिश में कुछ पढ़ रहे हो या मूवी देख रहे हो और आपको कोई शब्द का अर्थ समझ नहीं आता तो आपको उस वकत dictionary का इस्तेमाल करना चाहिए। और एक बात का ध्यान रखे dictionary हमेशा वह ले जिसके अंदर शब्दों के इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में अर्थ दिए हो।  

English songs सुनें

जब भी आप फ्री हो या boring फील कर रहे हो तो तब english songs सुने। song सुनते समय उस song को साथ-साथ गाय और उसमे बोले गए words को समझे। इससे आप english songs अच्छे से समझ पाएंगे और अगर कोई होर आपसे उस song का मतलब पूछेगा तो आप उसे बता पाएंगे। English Kaise Sikhe इसका यह आठवां तरीका है।

हर रोज अपना इंग्लिश टेस्ट लें 

English Kaise Sikhe? हर रोज अपने इंग्लिश टेस्ट लें पेपर पर लिखकर भी और अपने आवाज रिकॉर्ड करके भी और अपनी आवाज को ध्यान से सुने आप कहा कहा गलती कर रहे हो। और अपनी गलतियों को सुधारें।

इंग्लिश बोलते समय confident रहें 

अगर आप किसी के सामने इंग्लिश बोलने में हिचकिचा रहे है तो उसका कारण यह है कि आपने अंदर बिलकुल भी कॉंफिडेंट नहीं है। जब भी आप इंग्लिश में बात करना चाहते हो तो आपके अंदर confident होने बहुत जरूरी है। अपने अंदर confident लाने के लिए अपने आप से बातें करें। आईने के सामने खड़े होकर इंग्लिश बोले आपको यह महसूस होगा की आप किसी और से बात कर रहे है और इससे आपका confident भड़ेगा।

Social media का उपयोग करें 

English Kaise Sikhe? आज के समय में बहुत से लोग social media का प्रयोग करते है। अगर आप इंग्लिश जल्दी सीखना चाहते है तो आपको social media पर इंग्लिश बोलने वाले लोगो को फॉलो कर सकते है। इससे आपको बहुत फायदा होगा।  

इंग्लिश में लिखे गए ब्लॉग को पढ़े 

आज के समय में इंटरनेट का इस्तेमाल सारे करते है, यहाँ हमें हर प्रकार की information मिल जाती है। आप internet पर अपने मन पसंद के ब्लॉग को search करके पढ़ सकते हो इससे आपको बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।

इंग्लिश पढ़ने के लिए फ़ोन में इंग्लिश की application इनस्टॉल करें 

English Kaise Sikhe? अपने मोबाइल फ़ोन में इंग्लिश से अलग अलग एप्लीकेशन इन्टॉल करले जिससे आपको बहुत फायदा होगा। जब भी आप किसी से नया word सुनते हो जिसका मतलब आपको नहीं पता आप उसी समय एप्लीकेशन में सर्च करके उसका मतलब जान सकते है।

आईने के सामने खड़े रहकर इंग्लिश बोलने की कोशिश करें 

जैसा ही मैंने ऊपर बताया था कि मई जब इंग्लिश सीख रहा था तो मैं शीशे के सामने खड़ा होकर अपने आप से बातें करता था जिससे मेरी इंग्लिश अच्छी हो गयी। अगर आप भी अपनी इंग्लिश अच्छी करना चाहते है और अपने कॉंफिडेंट लेवल भड़ाना चाहते है तोह आईने के सामने खड़े होकर अपने आप से इंग्लिश में बातें करें। ऐसा करने से आपको महसूर होगा की आपको कोई सुन रहा है और इससे आपका कॉंफिडेंट बढ़ेगा।

बिना डरे इंग्लिश बोले का प्रयास करें 

English Kaise Sikhe कुछ लोग किसी के सामने इंग्लिश बोलने से डरते है क्योंकि उन्हें यह लगता है कि गलत इंग्लिश बोलेगें तो मजाक उड़ायेगें। तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है आप इस बात से मत डरे की आप  गलत इंग्लिश बोलेगे। अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हो तो आपको यह दर अपने मन से निकलना पड़ेगा क्योंकि अगर आप डर कर इंग्लिश बोलेगे तो आप कभी भी इंग्लिश सीख नहीं सकते। हमेशा बिना डरे इंग्लिश बोलने की कोशिश करें।

मन लगाकर इंग्लिश सीखें 

हम जो भी काम या कार्य मन लगाकर करते है वह हमेशा सफल होता है उसी तरह इंग्लिश भाषा को भी मन लगाकर पढ़े और बोले। अगर आप मन लगाकर इंग्लिश सीखे गए तो आप बहुत जल्दी इंग्लिश बोलने और पढ़ना  सीख जाओगे।  

इंग्लिश बोलते समय eye contact रखें 

English Kaise Sikhe? जब भी आप इंग्लिश में किसी से बात करते है हमेशा उसके साथ eye contact रखें। जब भी आप किसी से eye contact रख कर किसी से बात करते हो तो सामने वाले को यह लगता है की आप बिलकुल इंग्लिश बोलने में confident हो और आप बिलकुल सही इंग्लिश बोल रहे हो, इससे आपका personal development होता है।  

रोजाना Practice करें

आपने जरूर कही न कही यह सुना होंगे की लगातार अभ्यास आपको हर काम में Perfect बना सकता है। तो आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए की आप रोज मन लगाकर English बोलने और लिखने की Practice करे।  जैसे जैसे आप Practice करते जायेगे वैसे वैसे आपको English Language कौशल में सुधार आता जायेगा। 

रोज नए Words सीखें

English Kaise Sikhe? अगर आप अपनी English Communication सुधारना चाहते है, तो आपको रोज Practice के साथ साथ यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आप रोज कम से कम 4-5 नए Words सीखे। इसके साथ ही रोज जो आप नए Words सीखते है उनको बात करते समय Sentence में इस्तेमाल करते रहे। ताकि आप उन Words को अपने दिमाग में बिठा सके। 

दूसरों की मदद लें  

आप अपने प्रयासो से तो English सीखते ही है। इसके साथ ही आप अपने आस पास मौजूद लोगो की मदद से भी English सीख सकते है। ऐसा करने के लिए आपको अपने दोस्तों को बताना चाहिए कि वो रोजमर्रा की जिंदगी में भी आपसे इंल्गिश में बात करे, इससे आपकी English न सिर्फ Improve होगी बल्कि आपका confidence भी बढ़ेगा। 

Idioms (मुहावरे) With Hindi Meaning

First Catch Your Hare/ Mind your own Businessपहले अपना देखो तब दुसरो को बोलो
Red Handed/ Flat Footedरंगे हांथो
To Take Bread out of Sb’s Mouthकिसी की रोजी रोटी छिनना 
The Story Made my Heart Bleedखून के आंसू
Acting Runs in his Bloodखून में ही एक्टिंग है
Bag of Bonesहड्डियों  का ढांचा
Grey Marketचोर बाजार
Talk Shopकाम की बात करना
At the Mercy of Godभगवान की दया पर
There is No Help For itअब कुछ नही हो सकता
Modestशालीन
In Vainव्यर्थ हो जाना
I am not Born Yesterdayमुझे पता है क्या करना है में बच्चा नही हूँ
To Get up Sb’s noseनाक में दम कर देना
Any Fool/Idiot can Answer itकोई भी बता देगा
To Foot the Billखर्च उठाना
Bad Hair Dayमनहूस दिन
Heartrendingदुखद
To Blow Hard; to Talk Proudlyबड़ी बड़ी बाते करना
To Give Somebody Long Ropeज्यादा छूट देना

English सीखने के लिए सबसे बेस्ट किताबें

  • रैपिडिक्स इंग्लिश
  • हिंदी इंग्लिश एक्सपर्ट ट्रांसलेटर
  • Instant English (हिंदी)

रैपिडिक्स इंग्लिश

रैपिडिक्स इंग्लिश

इस बुक की मदद से बहुत से लोगो ने अपनी इंग्लिश को बेहतर बनाया है। इस बुक को कोई भी उपयोग कर सकता है। यह कोर्स 6 हफ्तों का है और इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप व्याकरण से सहज महसूस करेंगे। यह किताब टी के बी सिन्हा ने लिखी थी और वह एक भारतीय लेखक है।

हिंदी इंग्लिश एक्सपर्ट ट्रांसलेटर

इंग्लिश सीखने के तरिके के लिए यह किताब भी काफी लोगो ने पढ़ी है। इस किताब की एक खास बात है इसमें इंग्लिश भाषा का अनुवाद करने के लिए एक सरल भाषा का प्रयोग किया गया है। इस किताब में कई आम हिंदी sentences को इंग्लिश में अनुवाद किया है जो की सीखने वाले लोगो ले लिए फायदेमंद है।

Instant English (हिंदी)

यह किताब किन लोगो के लिए बनाई गयी है जो इंग्लिश भाषा बोहत जल्दी सीखना चाहते है। इस किताब की मदद से वह बोहत ही जल्दी इंग्लिश सीख सकते है। जिनको भी इंग्लिश जल्दी सीखनी है उनको यह किताब इस्तेमाल करके जरूर देखनी चाहिए।  

Important topics जिन्हें समझकर इंग्लिश भाषा को सुधारा जा सकता है 

अगर आप इंग्लिश भाषा सीखना चाहते है तो इंग्लिश ग्रामर के कुछ important topics निचे दिए गए है जिनको अच्छी तरह से पढ़कर और समझकर अपनी इंग्लिश भाषा को सुधारा जा सकता है और बिलकुल अच्छे तरीके से इंग्लिश भाषा को बोलना सीख सकते है।

  • Nouns
  • Pronoun
  • Adjective
  • Tenses
  • Preposition
  • Conjunctions
  • Sentence Correction
  • Reported Speech
  • Modals
  • Active and Passive Voice

Daily Use में बोले जाने वाले इंग्लिश Words हिंदी अर्थ के साथ

इंग्लिश सीखने के लिए daily use में बोले जाने वाले इंग्लिश words को हिंदी अर्थ के साथ जानना जरूरी है: 

Northउत्तर
Seven सात
Famousख्याति  प्राप्त
Lateदेर से
Payवेतन
Pleaseकृपया
Meatमांस
Ladyमहिला
Westपश्चिम
Glad प्रसन्न
Weहम
Thereक्या आप वहां मौजूद हैं
Canकर सकते हैं
Anएक
Yourतुम्हारे
Oilतेल
Modernआधुनिक
Funमज़ा
Catchपकड़
Businessव्यापार
Strongबलवान
Voiceआवाज़
Probablyशायद
Areaक्षेत्र
Horseघोड़ा
Stopरुकें
Amपुरुष
Talkबातचीत
Whetherकि क्या
Fineठीक
Tiltleशीर्षक
Enemyदुश्मन
Garageगेराज
Loseखोना
Vegetableसब्जी
Madeबनाया गया

इंग्लिश सीखने के लिए बेस्ट Apps

आज के समय में बोहत से लोग मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते है। कोई भी आज के समय में किताब पढ़ना नहीं चाहता। इसी को देखते हुए आप मोबाइल में ही इंग्लिश सीख सकते है इंग्लिश स्पीकिंग app के जरिये। आज कल बहुत से लोग english speaking app से इंग्लिश सीख रहे है वो व्ही घर बैठकर। छोटे बच्चे स्कूल में इंग्लिश सीख लेते है और जो उम्र में बड़े होते है वो इंग्लिश कोचिंग लेते है। अब आपको यह सब करने की जरूरत नहीं है आप भी app डाउनलोड करके इंग्लिश सीख सकते है कुछ apps के बारे में मैंने निचे बताया है जो आपको इंग्लिश सीखने में बहुत मदद करेंगी।  

  • Cake – Learn English for Free. …
  • Hello English: Learn English. …
  • Google Translate. …
  • English Conversation Practice. …
  • Namaste English – Learn English from Hindi. …
  • Duolingo: Learn English Free. …
  • English Skills – Practice and Learn. …
  • English Conversation.
  • Hello English: learn English
  • Bbc learning English
आपको यह भी पसंद आएगा -: Essay on Narendra Modi in Hindi

निष्कर्ष

आज हमने इस Blog में English Kaise Sikhe, इसके बारे में विस्तार से चर्चा की है और साथ ही English Kaise Sikhe In Hindi – 20+ बेस्ट टिप्स, के बारे में भी बताया है । हम आशा करते है कि यह Blog आपके लिए बहुत Useful रहा होगा और इसके साथ ही English Kaise Sikhen इसके  बारे में आपके सभी प्रश्नो का आपको जवाब मिल गया होगा। अगर आपको इस Blog में दी हुई Information पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों को Share जरूर करें और अगर आपका इस Blog से जुड़ा हुआ कोई भी प्रश्न है तो परेशान न हो, आप नीचे Comment Section में पूछ सकते है। 

FAQs 

घर बैठे इंग्लिश कैसे सीखें? 

1. अगर आपको इंग्लिश सीखनी है तो ग्रामर पर ध्यान न दे 
2. अगर आप किसी से कोई भी वाक्य सुनते हो तो उसे अच्छे से समझे 
3. इंग्लिश सीखने के लिए tongue twister शब्दों का प्रयोग करें 
4. English movie देखकर इंग्लिश में बोलने की कोशिश करें 
5. ग्रुप discussion करें 

7 दिन में इंग्लिश कैसे सीखें?

जब भी हम फ्री बैठे होते है तब हमारे मन में कुछ न कुछ चलता रहता है और हम हिंदी में उस चीज को लेकर विचार करते है। यह आदत आपको बदलनी पड़ेगी और इंग्लिश में विचार करना शुरू करदो। इससे आपको बोहत फायदा होगा अपनी इंग्लिश सुधरने में और दुसरो को भी अच्छे से समझा पाओगे।